2021/02/28

बिहार ब्रेकिंग : लड़की की मौत...तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार लड़की को कुचला.....मौके पर ही मौत

AURANGABAD : जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में औरंगाबाद-पटना एएनएच 139 पर खरांटी बिगहा के समीप रविवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान दाउदनगर के जिनोरिया निवासी रंजीत सिंह की पुत्री निक्की कुमारी के रूप में की गई। हादसे के बाद से सड़क जाम है।