2021/02/28

बिहार में 2 दिनों से लापता था युवक...नदी किनारे मिला लाश...पुलिस जाँच में जुटी

AURANGABAD : दो दिनों से लापता रफीगंज प्रखंड के गुलाब बिगहा निवासी 26 वर्षीय सुधीर शर्मा उर्फ भोला का शव मोहनपुर गांव के पास धावा नदी के किनारे से रविवार सुबह पुलिस ने बरामद किया।

 प्रशिक्षु  डीएसपी सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि बरामद शव पर दो-तीन जगहों पर जलने के निशान हैं। मौत का कारण अबतक पता नहीं चल सका है। स्‍वजनों के मुताबिक युवक दो दिनों से लापता था लेकिन थाने में इसकी सूचना नहीं दी गई थी। बहरहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।