इस शख्स का नाम चंदन आर्या है और वो खुद को असम में पदस्थापित एयरफोर्स कर्मी बताते हैं। बबरगंज थाना क्षेत्र के कमल नगर निवासी हैं। दोपहर बाद 3:30 बजे घंटाघर स्थित पोस्ट ऑफिस से उन्होंने 3 लाख 10 हजार रुपए निकाले।
उसे अपनी स्कूटी की डिक्की में रखा और घर की ओर बढ़ गए। रास्ते में घंटाघर के पास ही 40-40 रुपए के दो डाभ खरीदे और उन्हें डिक्की में रखा। उनके अनुसार तब तक डिक्की में रुपए थे।
डाभ लेने के बाद थोड़ा आगे बढ़ चंदन आर्या फिर महावीर मेडिकल हॉल के पास रुके। यहां से उन्होंने 70 रुपए का कंडोम लिया। इस दौरान स्कूटी की चाबी स्टार्टर में ही लगी छोड़ दी। जितनी देर में वह मेडिकल स्टोर में जाकर वापस लौटे उतनी देर में किसी ने डिक्की पर हाथ साफ़ कर दिया।
चोरी की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मेडिकल स्टोर में लगे CCTV फुटेज को खंगाला लेकिन उसमें कुछ हाथ नहीं लगा।
डिक्की खुलती दिखी लेकिन किसने खोली, क्या निकाला, यह नहीं दिख सका। पुलिस को अब BSNL कैंपस में लगे CCTV कैमरे की फुटेज मिलने का इंतजार है।