2021/02/26

बिहार बोर्ड नौवीं बोर्ड की परीक्षा आज से....समस्तीपुर जिले के 403 विद्यालयों में परीक्षा संचालित...66 हजार 894 परीक्षार्थी शामिल होंगे

SAMASTIPUR : मैट्रिक की परीक्षा की तरह पहली बार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित नौवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा आज से शुरू हो रही है। गुरुवार को आरएसबी इंटर विद्यालय से प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। जिले में कुल 403 विद्यालयों में परीक्षा संचालित होनी है। इसमें 66 हजार 894 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उत्तरपुस्तिकाओं एवं भरे हुए ओएमआर सीट का मूल्यांकन भी उसी विद्यालय के शिक्षक करेंगे।

 वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर मूल्यांकित ओएमआर शीट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को भेजी जाएगी। समिति द्वारा सभी विद्यालयों के लिए प्रश्न पत्र एवं ओएमआर शीट उपलब्ध करा दिया गया गया। इसमें वे सभी विद्यार्थी शामिल होंगे, जिन्होंने अगले साल मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने के लिए समिति में पंजीकरण कराया है। 

कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए प्रखंड एवं जिलास्तरीय निगरानी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की अवधि सुबह 9:30 से अपराह्न 12:15 तक तथा दूसरी की अपराह्न 1:45 से 5:00 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा के दौरान कोविड से बचाव की गाइडलाइन का पालन करना आवश्यक होगा। 

20 मिनट पहले खोलना है पैकेट

समिति द्वारा उपलब्ध प्रश्न पत्रों के पैकेट का सील विषय विशेष की परीक्षा आरंभ होने से मात्र 20 मिनट पहले खोलने का निर्देश दिया गया है। प्रश्न लीक होने पर संबंधित हेडमास्टर के विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई भी हो सकती है। एक बेंच पर एक या अधिकतम दो परीक्षार्थी बैठ सकते हैं। परीक्षा कार्यक्रम