SAMASTIPUR : शहर के सटे धर्मपुर मुहल्ले में गुरुवार को सरेआम पूर्व जिला पार्षद अरुण राय और उनके स्वजनों पर हुई जानलेवा हमला व फायरिग मामले में मुफस्सिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पूर्व जिला पार्षद के भाई ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी, 11 नामजद
गुरुवार को गरुआरा रोड स्थित धर्मपुर स्थित बालू डिपो की एक दुकान के निकट पूर्व जिला पार्षद व उनके स्वजनों पर जानलेवा हमला व फायरिग मामले में पीड़ित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव निवासी पूर्व जिला पार्षद अरुण राय के भाई तरूण राय ने मुफस्सिल थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें धर्मपुर चकनूर निवासी सैयद जुल्फेकार उर्फ तमन्ना के पुत्र आबिद उर्फ बसफी, आतीफ समेत 11 लोगों को नामजद किया है। बताया कि उन्होंने गरुआरा रोड के निकट बालू डिपो की दुकान खोल रखी है।
गुरुवार की सुबह हथियार से लैश करीब एक दर्जन बदमाशों ने प्रतिष्ठान में घुसकर जानलेवा हमला कर उनके पुत्र प्रिस कुमार को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने उनके छोटे पुत्र नवनीत कुमार, भाई पूर्व जिला पार्षद अरुण राय समेत घर के अन्य सदस्यों को भी जख्मी कर दिया। इस दौरान कई राउंड हवाई फायरिग की और दुकान में गल्ले से 80 हजार नकद, डेढ़ लाख का चेक, बाइक लूट लिया।
दरभंगा प्रक्षेत्र के आइजी अजिताभ कुमार ने स्वयं किया था घटनास्थल का निरीक्षण
गुरुवार को हुई घटना को लेकर दरभंगा प्रक्षेत्र के आइजी अजिताभ कुमार समस्तीपुर पहुंच कर पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी। उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया और पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए थे।
गिरफ्तार आरोपितों का आपराधिक इतिहास
मो. आबिद उर्फ बासफी : मुफस्सिल थाना कांड संख्या 563/18, 504/19, 624/19, 625/19, नगर थाना कांड संख्या 112 /18, ताजपुर थानाकांड संख्या 342/ 18
मो. आतिफ: मुफस्सिल थानाकांड संख्या 70 /16, 452 /12, नगर थानाकांड संख्या 112 /18, 68 /20
मो. अब्दुल समर: मुफस्सिल थानाकांड संख्या 70/168
मो. फहद: मुफस्सिल थाना कांड संख्या 624/19, 625/19
मो आसिफ : मुफस्सिल थाना कांड संख्या 452/12, वारिसनगर थानाकांड संख्या 178/ 16
फरहान: मुफस्सिल थाना कांड संख्या 504 /19, ताजपुर थानाकांड संख्या 342 /18
Input-dainik jagran