2021/02/06

समस्तीपुर में अवैध रूप में तत्काल ई-टिकट बना रहा था युवक ...रेलवे RPF ने एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार

SAMASTIPUR : रेलवे सुरक्षा बल ने शुक्रवार को विभूतिपुर प्रखंड के नरहन में छापेमारी करते हुए ई-टिकट के एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। शातिर की पहचान मुकेश कुमार साह के रूप में हुई है। उसके पास से अवैध रूप से काटे गए तत्काल ई-टिकट बरामद किए गए। साथ ही दो लैपटॉप, की-बोर्ड व माउस, ङ्क्षप्रटर, एक मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया । सभी टिकट पर्सनल यूजर आइडी पर बनाया गया था। मंडल सुरक्षा आयुक्त अंशुमान त्रिपाठी के निर्देश पर टीम ने यह छापेमारी की। 

इसमें उक्त सामान और कटे हुए टिकट की बरामदगी हुई । इसमें 2189 रुपये मूल्य का तीन फ्यूचर रेल ई-टिकट तथा 63 हजार 126 रुपये का 29 पास्ट रेलवे ई-टिकट भी मिला । टीम में सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार ङ्क्षसह सहित अन्य बल सदस्य शामिल रहे। अवैध रूप से रेलवे टिकट बनाकर बेचने वालों के प्रति रेलवे सुरक्षा बल काफी सक्रिय है ।

 ऐसे लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध टिकट बेचने वालों के चक्कर में आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । ये लोग अवैध तरीके से टिकट काट लेते है और जरूरतमंद आदमी को टिकट नहीं मिल पाता। ये लोग मनमाने तरीके से टिकट की कीमत मांगते है।  

मनमाने कीमत पर बेचता था टिकट 

आरपीएफ टीम आरोपी के आईडी को अभी भी खंगाला रहा है.मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के द्वारा निजी आईडी बनाकर रेलवे ई टिकट बनाकर मनमाने कीमत पर बेचा जाता था । इसकी भनक साइबर सेल को मिली। साइबर सेल ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी । जिसके आधार पर आरपीएफ ने छापेमारी कर मामले का खुलासा किया। विदित हो कि कंफर्म टिकट देने के लिए टिकट दलाल के द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। इस दौरान विभिन्न नामों से निजी आईडी बनाकर टिकट बनाकर बेचा जाता है । 

Input-dainik jagran