2021/02/10

समस्तीपुर में अष्टयाम यज्ञ के लिए... 501 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा..भगवान राम सीता की झांकी में घोड़ा, रथ, बैंड बाजा साथ-साथ चल रहे थे

SAMASTIPUR : दलसिंहसराय प्रखंड की रामपुर जलालपुर पंचायत के पछियारी टोला स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर में ग्रामीणों द्वारा आयोजित अष्टयाम यज्ञ को लेकर मंगलवार को 501 कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। इसके साथ ही भगवान राम सीता की झांकी निकाली गई। झांकी में घोड़ा, रथ, बैंड बाजा साथ-साथ चल रहे थे।

कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर गांव का भ्रमण करते हुए टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, तेल डिपो होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पहुंची। इसके बाद यज्ञ प्रारंभ हुआ। अष्टयाम यज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में बसंती कुमारी, संतोष चौधरी, विधानचंद्र सहित सैकड़ों महिला व पुरुष शामिल थे।