PATNA : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का दूसरा दिन पूरे बिहार भर में 40 स्टूडेंट कदाचार के मामले में हुए निष्कासित-देखें पूरी लिस्ट।बिहार में मैट्रिक परीक्षा का आज दूसरा दिन था। भोजपुर में एक सेंटर पर हुई घटना को छोड़ परीक्षा पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से हुई। दूसरे दिन भी नकलचियों और मुन्ना भाइयों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। 19 जिलों से कुल 40 नकलची तो सात जिलों से कुल 9 मुन्ना भाई पकड़े गए।
इसमें मुंगेर और सुपौल से 2-2 जबकि खगड़िया, मधेपुरा, दरभंगा, पटना एवं नवादा से 1-1 मुन्ना भाई पकड़े गए हैं। यह सभी दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे थे। मैट्रिक के दो दिनों की परीक्षा में अब तक कुल 24 मुन्ना भाई पकड़े जा चुके हैं। बुधवार को पहले दिन पांच जिलों से 15 पकड़े गए थे। अब शुक्रवार को दोनों पालियों में सामाजिक विज्ञानं (इतिहास+भूगोल+नागरिक) की परीक्षा होगी।
आज सारण-भोजपुर में सबसे अधिक नकलची
आज सारण में सबसे अधिक 8 जबकि दूसरे नंबर पर रहे भोजपुर में 7 नकलची पकड़े गए हैं। पटना में आज भी सिर्फ एक ही नकलची को पकड़ा गया है। कुल 19 जिलों में 40 पकड़े गए हैं, जिनकी लिस्ट नीचे है -