MADHEPURA : अंतरजिला गिरोह का कुख्यात पंचानंद दास सहित पुलिस ने पांच बदमाशों को पकड़ा है। सभी बदमाशों को गम्हरिया थाना क्षेत्र के इटवा के सिहपुर टोला से गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों पर लूट, हत्या, डकैती सहित कई मामला दर्ज है।
बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद छह जिले की पुलिस पूछताछ की है। बदमाश आसपास के छह जिलों में आपराधिक घटना को अंजाम देकर गम्हरिया थाना क्षेत्र के इटवा सिहपुर टोला में रत्नेश कुमार के घर अपना ठिकाना बना रखा था। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि गम्हरिया थाना क्षेत्र के इटवा सिहपुर गांव स्थित वार्ड सदस्य रत्नेश कुमार के घर कुछ कुख्यात बदमाश शरण ले रहा है।यहां आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।
सूचना पर POLICE ने घर छापामारी किया तो उसके घर से कुख्यात बदमाश श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भगवती निवासी पंचानंद दास उर्फ पंचू दास, सहरसा जिले के सौरबाजार निवासी कन्हैया कुमार यादव, गम्हरिया थाना के टोक सिहपुर निवासी मधु यादव, सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के सहसम निवासी अमित कुमार के अलावा घर मे शरण देने वाले वार्ड सदस्य रत्नेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार बदमाशों पास से हथियार बदामाद किया गया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार सभी बदमाश सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थान क्षेत्र के शाहपुर पंजाब नेशनल बैंक को लूटने की योजना बना रहा था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पंचानंद दास के ऊपर मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, सुपौल व खगड़िया जिला में लूट, हत्या, डकैती का 24 मामला दर्ज है। कन्हैया कुमार के ऊपर 12 आपराधिक मामला विभिन्न जिलों में दर्ज है।
पूछताछ में सभी बदमाशों ने विगत दिन सुपौल जिले के जदिया थाना अंतर्गत हुई एटीएम लूट और हत्या, सुपौल जिले के महेशपुर में हुई लूट व हत्या, श्रीनगर थाना क्षेत्र में हुई हत्या, सुपौल मुख्यालय में हुई पार्षद की हत्या की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया।
इसके अलावा भी कई आपराधिक घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। गिरफ्तार सभी बदमाशों को स्पीडी ट्रायल चलवाकर सजा दिलवाया जाएगा। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी बहुत जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में सामिल पुलिस पदाधिकारी व जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा।