2021/02/02

बिहार ब्रेकिंग : पैक्स अध्यक्ष को अपराधियों ने मारी गोली....जांच में जुटी पुलिस

NALANDA जिले में सोमवार की देर रात बड़ी वारदात हुई। एकंगरसराय प्रखंड के केशोपुर पैक्स अध्यक्ष को अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से जख्मी हालत में उन्हें इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। घायल की पहचान रामलखन प्रसाद के रूप में हुई है। थाने में मामले को लेकर प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

घटना के बारे में बताया जाता है कि सोमवार की देर रात एकंगरसराय प्रखंड के केशोपुर पैक्स अध्यक्ष रामलखन प्रसाद अपनी राइस मिल से घर जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में सरसों के खेत में छुपकर बैठे अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वे गिर पड़े। इस बीच मौका पाकर अपराधी अपराधी भाग निकले। अभी तक मामले को लेकर थाने में कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज कराई गई है। पुलिस गोली मारने वालों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।