2021/02/18

मैट्रिक की परीक्षा देने गए 2 सगे भाईयों की सड़क हादसे में मौत....ऑटो और बाइक के बीच हुई टक्कर में गई जान

GAYA : बिहार के गया जिले में गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतक दोनों सगे भाई हैं। बोधगया के बसाडीह गांव के पास की ये घटना है। इस हादसे में एक अन्य परीक्षार्थी के घायल होने की भी सूचना मिल रही है। 

बताया जा रहा है कि अपने छोटे भाई को मैट्रिक की परीक्षा दिलाने के बाद युवक बाइक से लौट रहा थे। इस दौरान बाइक की ऑटो से टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई। इस हादसे की खबर मिलते ही मृतक के गांव में कोहराम मच गया। खबर लिखे जाने तक सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।