SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत शहीद देवेंद्र स्मृति क्रिकेट क्लब नरहन द्वारा आयोजित 16 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन आज नरहन के क्रिकेट ग्राउंड में नरहन पंचायत के मुखिया रिंकी कुमारी,पूर्व मुखिया अशोक कुमार एवं समाजसेवी रामभरोस कुमार व बिट्टू कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वारिशनगर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 277 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वारिशनगर की ओर से अखिलेश ने महज 53 गेंदों पर 12 चौके और 20 छक्कों की मदद से 177 रनों की विशाल पारी खेली। जीनपुर के तरफ से विमल सबसे अधिक 2 विकेट लेने में कामयाब हो सके।लक्ष्य का पीछा करते हुए जीनपुर की टीम निर्धारित ओवरों में 242 रन बना सकें l
जीनपुर के तरफ से विवेक ने सर्वाधिक 44 रन बनाए वारिसनगर के लिए सोनू ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वारिसनगर के अखिलेश को दिया गया।इस उद्घाटन समारोह के मौके पर भाजपा नेता गुंजन कुमार मिश्रा,कुनकुन मिश्रा,महेश कुमार,शेखर प्रसाद सिंह,सुमन, संजीव कुमार साहेब,सुमित कुमार,पोलेंद्र राय,मोहम्मद रफीक,अजय,नवीन, रितेश,सरपंच रेखा सिन्हा,वैदेही देवी मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट