2021/02/08

समस्तीपुर में तेज रफ्तार दुग्ध टैंकर गाड़ी अनियंत्रित होकर...सड़क के बीचो-बीच पलटी

SAMASTIPUR :  जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन में दुग्ध डेयरी की टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़ी में लगे हुए स्कॉर्पियो गाड़ी को छतिग्रस्त करते हुए बिजली के ट्रांसफार्मर में जा टकड़ाई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी वहीं सड़क के बीचो-बीच पलट गई।टक्कर के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बिजली विभाग को इस बात की सूचना दी गई।बिजली विभाग की ओर से तुरंत ही पावर कट करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई l 

इसके बाद गाड़ी के ड्राइवर मौका ए वारदात पर से भाग निकले। वहीं उप चालक काफी बुरी तरीके से जख्मी हो गया। इस दुर्घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा विभूतिपुर पुलिस को दी गई विभूतिपुर पुलिस तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची और घायल उप चालक को अपने साथ इलाज के लिए ले गई l स्थानीय लोगों के द्वारा बताया जाता है कि गाड़ी की रफ्तार बहुत ही तेज थी।जिस वजह से इस तरह की दुर्घटना घटी है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा l

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट