SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड के महथी उत्तर पंचायत के सोनवारचक में राष्ट्रीय सेवा संगठन के पंचायत कार्यालय का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रकाश मिश्रा, संस्थापक पंडित बाबू साहब झा,बिहार प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।साथ ही कार्यक्रम में विभूतिपुर क्षेत्र के सभी पत्रकार,मीडिया बंधुओं को अंगवस्त्र,माला देकर सम्मानित किया गया।
वहीं वक्ताओं ने समाज एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अयोध्या में हो रहे भव्य श्री राम मंदिर निर्माण हेतु धन संचय अभियान को सफल बनाने की अपील की। साथ ही कार्यालय की उपयोगिता को बताते हुए प्रदेश प्रवक्ता श्री झा ने कहा कि कार्यालय के माध्यम से सभी निजी, सामाजिक, स्थानीय, राष्ट्रीय एवं समस्त जनहित के मुद्दों को उचित सहयोग हेतु प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर से पहुंचाने के लिए सहयोगी सिद्ध होगा।
संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन सामाजिक समरस्ता , समाज सेवा एवं गरीब, वंचित,शोषित एवं पीड़ितों की आवाज है। दर्जनों लोगों ने संगठन से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण किया एवं राम मंदिर निर्माण हेतु सहयोग भी प्रदान किया।
कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य केशव सिंह, दिल्ली प्रदेश संरक्षक पंकज मिश्रा, समस्तीपुर जिला सचिव स्वामीनाथ ठाकुर,जिला संगठन मंत्री संतोष झा, जिला प्रचारक उदय प्रकाश सिंह, गढ़पुरा प्रखंड अध्यक्ष संतोष झा, विभूतिपुर प्रखंड अध्यक्ष अंकुश ठाकुर, अमित कुमार, राम किशुन साह, राजपाल सहनी, सुरेश यादव, रामविनय यादव, रामाशीष यादव, सुधीर पासवान, मुकेश पासवान, अर्जुन, मंटूष,सुनील, जय जय राम झा आदि उपस्थित थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट