2021/01/31

SAMASTIPUR : डिजायर इंस्टीच्यूट में मेधा छात्रवृति परीक्षा का हुआ आयोजन

SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड के शिवनाथपुर स्थित डिजायर इंस्टिच्यूट में प्रत्येक वर्षों की भांति 2021 में भी रविवार को मेघा छात्रवृति परीक्षा का आयोजन किया गया।जिसका मुख्य उदेश्य मेधावी एवं गरीब छात्र छात्राओं को निशुल्क शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें उनके मंजिल तक पहुंचाना है। डिजायर इंस्टिट्यूट के निदेशक सत्य नारायण महतो ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से मेधावी कुल 32 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी।

 वहीं इस मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में 400 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए। यह परीक्षा चुस्त व दुस्त एवं कड़ी निगाहों से ली गई है। वहीं संस्थान के मार्गदर्शक आदर्श भारती ने बच्चों के कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण बातें बताए। इस परीक्षा का परिणाम 3 फरवरी को 11:00 बजे डिजायर इंस्टिट्यूट के कैंपस में आयोजित की जाएगी। 

जिसमें छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा के दौरान संस्थान के निदेशक सत्य नारायण महतो, सहायक निदेशक विकास भारती, संस्थान के मार्गदर्शक आदर्श भारती एवं शिक्षक अवलेश, नीतीश,अमन, कुंदन,नवनीत,प्रेम प्रकाश सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट