2021/01/31

SAMASTIPUR : राजनंदन स्मृति क्रिकेट क्लब द्वारा किया गया टूर्नामेंट का आयोजन

SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत राजनंदन स्मृति क्रिकेट क्लब राघोपुर द्वारा एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने फीता काटकर किया।पहली मुकाबला राघोपुर और सुरौली के बीच खेली गई। जिसमें राघोपुर की टीम ने 6 विकेट से सुरौली को हराया।

वहीं दूसरा मुकाबला दामोदरपुर और नरवन के बीच खेला गया।जिसमें नरवन की टीम ने 1 विकेट से जीत हासिल की। वहीं फाइनल मुकाबला राघोपुर और नरवन की टीम के बीच खेला गया।जिस फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राघोपुर की टीम ने 12 ओवर में 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जबाब में नरवन की टीम 165 रन पर सिमट गई।

विजेता को मुख्य अतिथि अमन पराशर और विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक कुमार अनल ने संयुक्त रूप से वहीं उपविजेता को मुरारी झा और गौतम कुमार ने ट्रॉफी प्रदान किया।खिलाडियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमन पराशर ने कहा कि खेल के प्रति युवाओं के उत्साहवर्धन के लिए मैं क्षेत्र के प्रत्येक कोने में इस तरह का आयोजन करवाता रहता हूँ। वहीं विशिष्ट अतिथि अभिषेक अनल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।मौके पर आयोजक टीम के सुरजीत कुमार,रामबालक महतो,भोलू कुमार,छोटू यादव, लालबाबू राम,मोनू कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट