SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत झहुरा में माकपा राज्य कमिटी सदस्य कॉ.रामनाथ महतो का 20वां शहादत दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इसमें सर्वप्रथम जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा के जिला संयोजक रामविलास सहनी के नेतृत्व में सांस्कृतिक मोर्चा के जिला सचिव रामप्रवेश चौरसिया,कॉ.रामप्रीत साहनी,कुंवर प्रसाद सहनी द्वारा तथा कॉ.ब्रह्मदेव सहनी ने कई शहादत गीत प्रस्तुत कर लोगों में जनवादी सांस्कृतिक क्रांतिकारी भावनाओं को सरावोर कर दिया। वहीं कॉ.रामनाथ महतो के सैनिक भतीजा राजेश कुमार के उनके चित्र पर फूल- माला चढ़ाया।
तदुपरांत देसरी के पूर्व मुखिया तथा पार्टी के बुजुर्ग साथी अमृत ब्रह्मदेव महतो की अध्यक्षता में एक विशाल संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिसे पार्टी राज्य सचिव मंडल के सदस्य तथा पूर्व विधायक कॉ. रामाश्रय सिंह ने अपने संबोधन में कॉ.रामनाथ महतो को एक व्यक्ति नहीं बल्कि आंदोलन बतलाया।
उन्होंने कहा कि वे अपना शहादत देकर लाल झंडे की ऊंचाई को और बढ़ाने का काम किया। वहीं साथियों से शहीद रामनाथ जी के अरमानों में ठेस नहीं आने देने की अपील की।वहीं राज्य सचिव मंडल सदस्य सह विभूतिपुर के विधायक कॉ.अजय कुमार ने कॉ.रामनाथ महतो के शहादत को आज भी प्रसांगिक बतलाया। उन्होंने कहा कि रामनाथ जी शोषण मुक्त समाज की स्थापना करना चाहते थे।
गरीब- मजदूरों तथा किसानों को संगठित करके जनवादी आंदोलन एवं संघर्षों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका अदा करते थे। साथ ही वर्तमान में केंद्र सरकार के द्वारा लाए जा रहे तीनों काले कानून के खिलाफ दिल्ली तथा देश के विभिन्न कोने में चल रहे आंदोलन को और तीव्र करने का आह्वान किया। आगे उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को विफल करने के लिए भाजपा द्वारा संपोषित आरएसएस के गुंडों के द्वारा दिल्ली में आंदोलन को विफल करने की साजिश की जा रही है।
वहीं रामनाथ जी के रास्ते चल कर शोषितों के हित में आंदोलन तथा संघर्ष चलाने की अपील की। इस संकल्प सभा को राज्य कमिटी सदस्य कॉ. रामदयाल भारती, जिला सचिव मंडल सदस्य कॉ.मनोज कुमार गुप्ता,कॉ.सतनारायण सिंह, दक्षिण एलओसी के सचिव कॉ. मिथिलेश सिंह,उत्तर एलओसी के सचिव कॉ.श्याम किशोर कमल, जिला कमिटी सदस्य कॉ.महेश कुमार,जनवादी महिला समिति के राज्य अध्यक्ष कॉ.नीलम देवी, जिला कमिटी के सदस्य कॉ. विश्वनाथ महतो,कॉ.नवीन सिंह, कॉ.सिया प्रसाद यादव,कॉ.पवन कुमार ने संबोधित किया।
मौके पर जिला कमिटी सदस्य कॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा,कॉ.विधान चंद्र,कॉ.रामप्रकाश यादव, राम सागर पासवान,उपेंद्र राय, संजीव कुमार, शंभू आदि ने भी संकल्प सभा को संबोधित किया। इस संकल्प सभा में एलओसी के सदस्य कॉ. पवन कुमार,खेमस अंचल सचिव कॉ. क्रांति कुमार, जलेश जिला कमिटी के संयुक्त सचिव कॉ.अरविंद कुमार दास, अधिवक्ता सतीश ठाकुर,जनौस के बबलू कुमार सहित उपस्थित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बीच-बीच में रामनाथ जी को लाल सलाम,रामनाथ जी तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे के गगनभेदी नारे लगाते रहे।
लोगों ने रामनाथ जी के मुकदमे में गवाही देकर अपराधियों को सजा दिलाने का संकल्प लिया। वहीं बीते शनिवार को देर रात्रि प्रखंड के भुसवर शाखा की ओर से युवाओं के द्वारा बैठक की गई।जिसमें अनेक युवाओं ने माकपा की सदस्यता के लिए आवेदन दिया।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट