SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के महिषी पंचायत में जनता दल यूनाइटेड के पंचायत स्तरीय सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। जिसमें विभूतिपुर विधानसभा के पूर्व विधायक रामबालक सिंह ने महिषी पंचायत के तमाम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने विभूतिपुर में अमन चैन स्थापित करने का काम किया था। और आप सभी के दुख: सुख में साथ था।
लेकिन अभी विभूतिपुर की हालात बहुत ही खराब हो चुकी है। यहाँ आऐ दिन क्राइम बहुत ही बढ़ गया है। कुछ लोग के द्वारा क्षेत्र में भय और दहस्त का माहौल बनाया जा रहा है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि मैं सदैव जनता के लिए काम किया हूँ और मैं फिर आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि विभूतिपुर में अमन चैन को जो भी लोगों के द्वारा समाप्त किया जा रहा है। उसको हम होने नहीं देगे। आप सभी एक जुट हो कर रहिए।
और अपने पंचायतों में हरेक परिवार के व्यक्तियों से सदा सम्पर्क बनाए रखिए। अगर किन्हीं व्यक्तियों को कोई भी परेशानी हो तो वो हमसे बतलावे। मैं आपके हरेक बातें को सुनूंगा। साथ ही जनता दल यूनाइटेड के तमाम कार्यकर्ताओं से पंचायत संगठन के विस्तार पर एवं अगामी पंचायत चुनाव पर भी विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम को अमर सिंह, रामानंद ईश्वर, प्रीति देवी, अरुण सिंह इत्यादि व्यक्तियों ने भी संबोधित किया।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट