2021/01/08

मंदिर परिसर में युवक युवतियों को मौज मस्ती करना पड़ा महंगा, पुुलिस पकड़कर ले आई थाने

DESK : एक युवक और दो युवतियों को मंदिर परिसर में मौज मस्ती करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने तीनों को पकड़कर उनके परिवार वालों को सौंप दिया। ये मामला उत्तर प्रदेश के बरेली की हैं।

कैंट स्थित धोपा मंदिर परिसर में बैठकर गुरुवार को अश्लील हरकतें कर रहे एक युवक और दो युवतियों को पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, शाम को सूचना मिली कि एक युवक और दो युवतियां धोपा मंदिर के परिसर में बैठकर अश्लील हरकतें कर रहे हैं।मौके पर पहुंचने पर जब पूछताछ हुई तो तीनों को पकड़कर पुलिस साथ में ले आई। इसके बाद तीनों से पूछताछ हुई तो  युवक ने खुद को बिहारीपुर का रहने वाला बताया। 

वहीं उसके साथ मोहल्ले की ही एक युवती थी जबकि उसके साथ दूसरी युवती पीलीभीत की रहने वाली थी।तीनों के परिवार वालों को सूचना देकर बुलाया गया। तीनों को चेतावनी देकर छोड़ा गया कि अगर वह फिर ऐसी हरकत करते मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तीनों ने ही हरकतों के लिए माफी मांगी।