2021/01/18

SAMASTIPUR : लापता बालक का मिला शव,शक के आधार पर आक्रोशित ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, पीट-पीटकर मार डाला


SAMASTIPUR
: जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बोरिया बांध के समीप बूढ़ी गंडक नदी के किनारे एक युवक की लाश अहले सुबह मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों की जमावड़ा लग गई।वहीं मृत युवक की पहचान 4 दिन से लापता महेश महतो के लगभग 14 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार (राजा) के रूप में हुई। बताया जाता है कि 14 जनवरी मकर संक्रांति के शाम करीब 6:00 बजे सोनू अपने घर से 1 घंटे में दोस्त से मिलकर वापस आने की बात अपनी मां मीना देवी को बता कर गया था।

 जो वापस घर नहीं लौटा।वही परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन सोनू का कोई पता नहीं चला। जिस पर सोनू के पिता महेश महतो ने विभूतिपुर थाने में गुमशुदगी का एक आवेदन देकर तीन युवक को नामजद किया। जिसमें से पुलिस ने बीते दिन एक युवक राम बली साह का छोटा लड़का घरेलू नाम जर्सी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही थी।

इसी बीच अहले सुबह निर्मम हत्या किया हुआ मिट्टी से ढ़का सोनू कि लाश बूढ़ी गंडक नदी के किनारे मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और शक के आधार पर ग्रामीणों ने शराब माफिया गांव के ही वार्ड 13 निवासी रामप्रवेश राय के पुत्र सोनू कुमार उर्फ डिंगला और वार्ड 10 निवासी शिवनंदन राम के पुत्र मिथिलेश कुमार को जमकर पिटाई कर दी।जिससे पिटाई से शराब माफिया सोनू कुमार की गांव में ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि सोनू उर्फ डिंगला शराब माफिया था।

जो शराब बेचता था और गांव में उत्पात मचाता था।वहीं सोनू की लाश मिलने की जानकारी के 3 घंटे बाद पुलिस के पहुंचने से ग्रामीणों में गुस्सा फूट गया। जिससे नदी के किनारे पुलिस के गिरफ्त से शव ग्रामीणों ने अपने कब्जे में ले लिया और पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी शुरू करते हुए सिंघिया घाट- बेगूसराय पथ को बोरिया डीह गांव में लाश को लेकर सड़क जाम कर दिया और पुलिस अधीक्षक को घटनास्थल पर आने का मांग करने लगे।

यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। वहीं ग्रामीणों के चंगुल में फंसे घायल मिथिलेश कुमार को पुलिस और बुजुर्गों के मदद से निकाला गया। जिसका इलाज पुलिस की गिरफ्त में विभूतिपुर पीएचसी में चल रहा है। वही दोनों मृत युवक को पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इस संबंध में डीएसपी सहरियार अख्तर ने बताया कि दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हो गई है।फिलहाल पुलिस वहां कैंप कर रही है। लोगों की भी पहचान कर ली गई है,कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट