SAMASTIPUR : जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में सेंट्रल बैंक मधुरापुर टाड़ा से राशि निकासी कर सीएसपी जा रहे दो संचालकों से अपराधियों ने 2 लाख छह हजार रुपये लूट लिए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपनी गश्त बढ़ा दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराधियों के भागने की दिशा में पुलिस छापेमारी में जुटी है। सीएसपी संचालक अमित चौधरी चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकहैदर गांव निवासी स्व. घनश्याम चौधरी का पुत्र है। वह सोमनाहा मिर्जानगर चौक के पास सीएसपी चलाता है जबकि दूसरा सोमनाहा गांव के ही सुरेंद्र प्रसाद ङ्क्षसह का पुत्र अजय कुमार है।
वह सोमनाहा गांव के मनियारपुर में सीएसपी शाखा का संचालन करता हैं। थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि दोनों पीडि़त संचालकों द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में अपराधियों के ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है।