2021/01/03

SAMASTIPUR : बी.आर.एन.के.एस.कॉलेज कल्याणपुर के संस्थापक की मनाई गई जयंती

SAMASTIPUR : विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के बालेश्वर राम नंद किशोर सिंह कॉलेज कल्याणपुर के संस्थापक स्वर्गीय पुरुषोत्तम कुमार सिंह उर्फ मंटून बाबू की 69 वी जयंती कॉलेज प्रांगण में स्थित उनके शैल निर्मित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मौके पर पूर्व प्राचार्य सचिदानंद राय, गणेश प्रसाद यादव एवं वर्तमान प्राचार्य सह प्रोफ़ेसर सूर्य देव प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि मंटून बाबू समाज के बच्चों के शिक्षा के लिए हमेशा तत्पर थे। 

जब तक यह कॉलेज रहेगी, तब तक उनकी जयंती हो या कॉलेज के विषय में जब भी चर्चा होगी। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। वहीं मौके पर प्रोफेसर उमेश कुमार राय, कमोद कुमार सिंह, अमरेश राय, चंदन कुमार, कुंदन कुमार, पंकज कुमार, सत्यप्रकाश, कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रंजीत पोद्दार सहित कॉलेज के सभी कर्मी एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट