2021/01/03

SAMASTIPUR : एसएफआई ने शहीद पत्रकार बृजकिशोर ब्रजेश को दिया श्रद्धांजलि

SAMASTIPUR : भारत का छात्र फेडरेशन से जुड़े प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने डीबीकेन कॉलेज नरहन में शहीद पत्रकार बृजकिशोर ब्रजेश के चौथी शहादत दिवस पर 1 मिनट का मौन धारण कर एवं उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। जिसके बाद एसएफआई के छात्र नेता आलोक कुमार की अध्यक्षता एवं चंदन कुमार के संचालन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 

वहीं सभा को संबोधित करते हुए एसएफआई के जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि शहीद पत्रकार बृजकिशोर ब्रजेश आम छात्र-युवाओं की आवाज हमेशा पत्रकारिता के द्वारा उठाने का कार्य करते थे।वे एक  साहसी पत्रकार थे। वे अपराधियों के खिलाफ भी पत्रकारिता के माध्यम से लिखते थे।जिसके कारण अपराधियों ने उनकी हत्या साजिश के तहत कर दी।

लेकिन अपराधी आज भी खुलेआम घूम रहा है।इसीलिए हम छात्र-युवा उनके शहादत को कभी नहीं भूलेंगे।साथ ही हम स्थानीय प्रशासन और बिहार सरकार से मांग करते हैं कि पत्रकार बृजकिशोर ब्रेजेश के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर फांसी दिए जाने का कार्य किया जाए। 

मौके पर एसएफआई के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, लाल बिहारी,सुबोध कुमार,अमरेश कुमार,राहुल कुमार,आलोक कुमार, कृष्णदेव कुमार,चंदन कुमार,मनोज कुमार आदि छात्र उपस्थित थे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट