DESK : UP के अजगैन थाना क्षेत्र स्थित गोकुलखेड़ा गांव के पास रविवार को युवक-युवती ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। युवती की शादी तय होने के बाद दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घरवालों ने भी यह स्वीकार किया।
यहीं पर काफी देर तक दोनों रेलवे लाइन के किनारे बैठकर आपस में बात करते रहे। दोपहर बाद एक मालगाड़ी ट्रैक आई तो दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर उसके आगे छलांग लगा दी। मालगाड़ी से दोनों बुरी तरह कट गए और मौत हो गई।
स्थानीय लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो दोनों को क्षत विक्षत शव पड़े मिले। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। एसपी आनंद कुलकर्णी का कहना है कि आत्महत्या का मामला है, दोनों के घरवालों ने भी यही बताया है कि उनमें दोस्ती थी और शादी करना चाहते थे।
Input-hindustan