2021/01/07

SAMASTIPUR : डी०वाइ०एफ०आइ०अंचल कमिटी विभूतिपुर की बैठक संपन्न

SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत भवन के प्रांगण में विद्या नंद विद्यार्थी की अध्यक्षता में डीवाईएफआई अंचल कमिटी की एक बैठक सम्पन्न हुई।जिस बैठक में दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। 

वहीं 30 जनवरी तक तमाम शाखाओं का सम्मेलन सम्पन्न करने का निर्णय लिया गया।एवं कहा गया कि 31 जनवरी को शहीद कां० राम नाथ महतो के शहादत दिवस पर शहीद भगत सिंह कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन नरहन उच्च विद्यालय के मैदान में होंगा । 

इसमें संगठन के राज्य सचिव शशिभूषण प्रसाद,जिला सचिव महेश कुमार,जिला अध्यक्ष भोला राय,विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार सिरकत करेंगे । बैठक को कृष्ण मूर्ति,शंकर मल्लिक,नित्यानंद राय,जितेंद्र कुमार,अवधेश कुमार,ललित कुमार,बबलू कुमार,उदय पासवान आदि ने संबोधित किया। प्रर्यवेक्षण जिला सचिव महेश कुमार तथा जिला कमिटी सदस्य कां० संजय कुमार ने किया।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट