SITAMARHI : DM अभिलाषा कुमारी शर्मा ने सरकार के निर्देश के आलोक में DM सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों ने विद्यालयों में पहुंचकर वहां कोविड-19 के दिशा निर्देशों का हो रहे अनुपालन का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्वयं डीएवी विद्यालय एवम कमला गर्ल्स हाई स्कूल का निरीक्षण कर वहाँ हो रहे कोविड गाइड लाइन का जायजा लिया।
सभी विद्यालयो में कोविड गाइडलाइन के अनुपालन से संतुष्ट दिखी डीएम। सभी विद्यालयों में थर्मल स्कैनिंग,सेनेटाइजेशन,मास्क आदि के संबंध में जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन पाया गया। जिलाधिकारी ने डीएवी के कई वर्ग कक्ष का जायजा लिया एवम बच्चों से पढ़ाई एवम तैयारियो का फीड बैक भी लिया।
उन्होंने विद्यालय के लैब एवम लाइब्रेरी को भी देखा एवम उपस्थित प्रिसिपल एवम शिक्षको को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर कई सुझाव भी दिए। उन्होंने वर्ग 11 की कृतिका,कृष्णा,उज्जवली आदि से बात के उनके लक्ष्य के बारे में पूछा एवम उन्हें प्रोत्साहित करते हुए उनके सपनों को एक नई उड़ान भी दी। DM जब कमला गर्ल्स स्कूल पहुँची तो कई क्लास में जाकर काफी घुल-मिलकर बच्चों से बात किया।
वे कभी शिक्षक की भूमिका में दिखी तो कभी बेंच पर बैठकर 9 वी छात्रा शबनम भारती की क्लास करते नजर आई। जिलाधिकारी सरकारी विद्यालय की बच्चियों की कॉन्फिडेंस देखकर काफी प्रभावित हुई। उन्होंने उनकी जमकर तारीफ भी किया,वही प्राचार्य सहित शिक्षको की प्रशंसा किया।
उन्होंने मैथ,इंलिश, संस्कृत,संगीत,हिंदी,विज्ञान आदि क्लास में काफी समय बिताया एवम अपनी जानकारियों एवम अनुभवों को बच्चों के साथ साझा भी किया। उक्त अवसर पर डीपीआरओ परिमल कुमार,निर्देशक डीआरडीए मुमुक्ष चौधरी,ओएसडी विकास कुमार आदि भी उपस्थित थे।