2021/01/07

SAMASTIPUR : झहूरा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के द्वारा किया गया बोनस वितरण

SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झहूरा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के द्वारा समिति के अध्यक्ष कैलाश महतो की अध्यक्षता में किसानों के बीच तृतीय बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक कॉ.अजय कुमार एवं विशिष्ट अतिथि राजेश सिंह एवं दुग्ध संग्रहण पदाधिकारी सोनेलाल राय थे।

जिसमें किसानों के बीच राशि एवं सामग्री का वितरण किया गया। वहीं मौके पर जिला परिषद सदस्य राम देव राय, समिति के सचिव बंधु महतो, पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश सिंह,ब्रह्मदेव महतो, तेज नारायण ठाकुर,विजय झा, रामदेव महतो, कवीश्वर राय, परमानंद राय सहित कई समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट