2021/01/07

SAMASTIPUR : जदयू की पंचायत स्तरीय बैठक में संगठन मजबूती और पंचायत चुनाव पर विचार विमर्श

SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड के साखमोहन पंचायत में पंचायत अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य राम निवास कुमार के आवास पर उनकी अध्यक्षता एवं पूर्व विधायक रामबालक सिंह की उपस्थिति में जनता दल(यू.)के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिस बैठक में पार्टी के संगठन एवं आगामी पंचायत चुनाव पर विशेष चर्चा हुई। 

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि सबल पंचायत ही किसी देश या राज्य के विकास की प्रथम सीढ़ी है। हमे अपने संगठन के माध्यम से पार्टी के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में जिताना है। तभी जाकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री व विकास पुत्र माननीय नीतीश कुमार जी का चाहूं ओर विकास का सपना साकार हो पाएगा। 

मौके पर बैजू पासवान,शंभू सिंह, रंजन कुमार सिंह,अशोक पासवान,शिकारी महतो, अमरजीत कुमार,विनोद कुमार, राधेश्याम महतो, राम नारायण महतो,सुजीत कुमार,मनोज कुमार,सोनू कुमार,संजय साहू, प्रवीण सिंह, दिलीप सिंह सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट