2021/01/06

SAMASTIPUR : विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बकरी एवं बाइक चोर सक्रिय, किसान परेशान

SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोर के साथ-साथ अब बकरी चोर सक्रिय हो गया है। जो आसानी से बकरी चुरा कर निकल जाता है। वहीं बगल में सोए हुए व्यक्तियों को भनक तक भी नहीं लग पाती है। 

जिसका जीता-जागता उदाहरण थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या- 7 है। जिसमें बीती रात भरत राय,पिता- भुनेश्वर राय के घर से सहित उसके पड़ोस के ही महेश्वर राय पिता- भटूरा राय के घर से दो बकरी अज्ञात चोरों के द्वारा गले से रस्सी काट कर चुरा लिया गया।

इस आशय की जानकारी देते हुए पंचायत के वार्ड संख्या-07 सदस्य ममता देवी के पति-उमेश ठाकुर ने बताया कि उपरोक्त व्यक्ति के घर से अज्ञात चोरों के द्वारा बीती रात 3 बकरी चोरी कर लिया गया है।वहीं बगल में सोए हुए बकरी मालिक को भनक भी नहीं लग पाया। 

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट