SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चोरा टभका,सुरौली,टभका दक्षिण,टभका उत्तर पंचायत में जदयू पार्टी के पंचायत अध्यक्षों की अध्यक्षता में पार्टी की बैठक आयोजित की गई। जिस बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। वहीं सभी सभी पंचायतों में बैठक को संबोधित करते हुए निवर्तमान विधायक रामबालक सिंह ने कहा कि विकास कार्य जदयू पार्टी की प्रथम प्राथमिकता थी और रहेगी।
जदयू कार्यकर्ता विकास कार्य को हमेशा समर्थन करते हैं और करेंगे। हमारे विकास पुरुष माननीय बिहार के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार को नहीं देखना चाहते हैं। वहीं निवर्तमान विधायक श्री सिंह ने आगे कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में अपनी चट्टानी एकता जनता दिखाएगी। वहीं आगे उन्होंने कहा कि विकास कार्य कौन करता है ? जनता जानती है।
मौके पर रामनिवास महतो, गिरीश झा, शिव शंकर महतो, कल्याणपुर उत्तर पंचायत के अति पिछड़ा वर्ग के पंचायत अध्यक्ष उमेश ठाकुर, छात्र जदयू जिला अध्यक्ष रणधीर कुमार राय, जदयू मीडिया सेल जिला प्रभारी राजीव कुमार मिश्र, तरुण सिंह, अमर सिंह सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता एवं बुजुर्ग मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट