SAMASTIPUR : बंगरा थाना क्षेत्र के ताजपुर-मुजफ्फरपुर पथ में एनएच 28 पर स्थित चेक पोस्ट के पास एक साथ पिकअप मालवाहक, कार एवं बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा सभी जख्मियों को ताजपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार जख्मियों की चिताजनक स्थिति को देखते हुए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।
बुलेट सवार दो जख्मियों में से एक जख्मी का इलाज स्थानीय ताजपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है, वहीं दूसरे को चिताजनक स्थिति में समस्तीपुर रेफर किया गया है। दोनों बाइक सवार जख्मी की पहचान वैशाली जिले के सरैया थाना क्षेत्र के विदुपुर निवासी संजय सिंह के 30 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार एवं विशाल कुमार के रूप में की गई है। दोनों अपने घर से परीक्षा देने के लिए समस्तीपुर जा रहा था। अन्य जख्मी को रेफर किए जाने के कारण पहचान नहीं हो सकी है।