2021/01/05

बिहार के 43 विधायकों को मिला सरकारी आवास,विस अध्यक्ष ने किया अलॉट,देखें पूरी लिस्ट

PATNA : बिहार के 43 विधायकों का आवास आवंटित कर दिया गया है। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने 43 वैसे सदस्यगण,जो 17 वीं बिहार विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए हैं तथा पूर्व से आवंटित आवास में रह रहे उनको आवास अलॉट कर दिया गया है। 


विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि अन्य आवासों का आवंटन प्रक्रियाधीन है। बता दें कि 4 जनवरी को भवन निर्माण विभाग के साथ बिहार विधान सभा की संपन्न उच्च स्तरीय बैठक में भवन निर्माण विभाग द्वारा कुछ आवासों को विधान सभा पुल में हस्तांतरित करने पर सहमति दी थी। इसके बाद आज अगले दिन 43 विधायकों को आवास दे दिया गया है।बिहार विधानसभा के उपनिदेशक संजय कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है। 
Input-News4nation