2021/01/05

समस्तीपुर : फर्जी मुकदमे में फंसे पत्रकारों को कोर्ट से मिली राहत,रोसड़ा एसडीओ की अनुशंसा पर लिपिक ने करवाया था FIR

SAMASTIPUR : खिलाफ खबर चलाने पर रोसड़ा एसडीओ ब्रजेश कुमार की अनुशंसा पर लिपिक नीलकमल सिंह ने न्यूज़ पोर्टल के दस पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज करवा दिया था।

इस मामले में जिला न्यायालय में पत्रकारों ने अग्रिम जमानत लेने के बाद रोसड़ा कोर्ट से नियमित जमानत ले ली है।
उल्लेखनीय है कि पत्रकारों पर रोसड़ा थाना कांड संख्या 339/20 दर्ज किया गया था, जिसमें अनर्गल आरोप लगाया गया था। जमानत लेने के बाद सभी पत्रकारों ने न्यूज़ संकलन का काम हमेशा की तरह से जारी कर दिया है।

जमानत लेने के बाद आईना के संपादक संजीव कुमार सिंह ने कहा है कि प्रशासन एवं पुलिस एवं पत्रकार सभी नियम कायदे के साथ ही काम करने के लिए है, नियम के विरूद्ध कोई भी काम नहीं कर सकते है। यदि हम सभी प्रशासन एवं पत्रकार नियम कायदे के साथ काम करेंगे तो भविष्य में इस प्रकार की वारदात नहीं होगी।

वहीं स्वतंत्र पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने कहा कि खबर चलाया जाना कहीं से भी अनुचित नहीं था। कुछ दलाल पत्रकारों की वजह से ये सब हुआ है जिन्हें जनसरोकार की खबरों से कोई मतलब नहीं है लेकिन पैरवी की वजह से प्रिंट मीडिया में लोकल पत्रकार बनकर दलाली करने से नहीं चूक रहे है। वेब पोर्टल ने इन सबको आईना दिखाते हुए सच्ची और जन सरोकार वाली खबर चलानी शुरू कर दी जिसकी वजह से ये लोग आहत है और ऐसी ओछी हरकतें करने लगें। लेकिन कोर्ट ने इन सभी को जोरदार झटका दिया है।