2021/01/12

SAMASTIPUR : शिक्षकों ने समारोह पूर्वक मनाया स्वामी विवेकानंद जी की जयंती

SAMASTIPUR :  जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत सिद्धिविनायक इंटरनेशनल स्कूल कल्याणपुर,सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल +2 दाहू चौक, बी.आर.एन.के.एस.कॉलेज कल्याणपुर सहित कई शिक्षण संस्थानों में युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह पूर्वक युवा दिवस के रूप में मनाई गई।

वहीं सिद्धि विनायक इंटरनेशनल स्कूल कल्याणपुर में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ. रमेश कुमार ठाकुर ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो व भारतीय संस्कृति पर चलने एवं देश के सभी युवाओं को प्रेम की भावना जागृत करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी पूरे विश्व में अपनी तेजस्वी वाणी के जरिए भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का डंका बजाने वाले न केवल वैज्ञानिक सोच तथा तर्क पर ही बल दिया। बल्कि धर्म को लोगों की सेवा और सामाजिक परिवर्तन से जोड़ दिया।

उन्होंने अमेरिका के शिकागो में 1893 में विश्व धर्म महासभा में देश के सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। इस जयंती समारोह के मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डी.के.पांडेय, शिक्षक बबीता ठाकुर, निधि प्रिया,अपराजिता आनंद, अविनाश टंडन,पंकज राय,शंभू राय आदि मौजूद थे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट