2021/01/12

बेखौफ बदमाश ग्राहक बन घुसे दुकान, हथियार के बल एक साथ दो-दो दुकान में लूटपाट की वारदात को दिया अंजाम

SAHARSA :  जिले के बैजनाथपुर चौक स्थित मध्य विद्यालय के आगे मंगलवार को एक साथ दो-दो दुकानों में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक न्यू अमन मेडिकल एवं कुमकुम रेडिमेड वस्त्रालय में बदमाश ग्राहकों की तरह प्रवेश किया और दुकान के मालिक एवं ग्राहक को हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया।

 उसके बाद कपड़ा दुकान के काउंटर से 50 हजार नकद एवं दवा दुकान से 15 हजार रूपये लूट लिया जिसके बाद बदमाश भाग निकला। वहीं लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। दुकान संचालक संतोष कुमार एवं अजय कुमार ने बताया कि आधा दर्जन बदमाश थे और सभी के पास हथियार था। पीड़ित ने थाने में दिये आवेदन में कहा है कि खजुरी निवासी गुड्डू यादव, विक्रम यादव सहित अन्य ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा