2021/01/24

SAMASTIPUR :सरकारी दर निर्धारित किए जाने के विरोध में टेंपो ड्राइवर ने बंद रखा परिचालन,राहगीर रहे परेशान

SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों टेंपो व ई माय रिक्शा चालकों ने सिंघिया घाट स्थित भगवान बुद्ध बस पड़ाव में अपना अपना गाड़ी खड़ा कर कई घंटों तक धरना दिया। वहीं धरनार्थियों ने सरकार द्वारा निर्धारित दर् पर न्यूनतम मजदूरी उपलब्ध कराने एवं रोजगार देने या टेंपो चलाकर जीने देने के नारे लगा रहे थे। 

टैंपू परिचालन बंद होने से राहगीरों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। टेंपो चालकों ने बताया कि हम लोग पढ़ लिख कर टेंपो चला रहे हैं क्योंकि रोजगार का अन्य साधन उपलब्ध नहीं है ।टेंपो चलाकर हम लोग किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि शहर की तरह मीटर लगा कर टेंपो चलाने तथा भाड़ा लेने का निर्देश यहां गैर वाजिब है क्योंकि इतने कम पैसे में हम लोगों के परिवार का भरण-पोषण संभव नहीं है।
आगे उन्होंने कहा कि प्रशासन परिवहन विभाग द्वारा किलोमीटर के आधार पर तै भाड़ा लेकर टेंपो चलाने का निर्देश जारी कर रहा है। जिससे हम लोगों का परिवार भूखे रहने पर विवश होगा. 

ऐसी स्थिति में टेंपो चलाने में हम लोग असमर्थ हैं टेंपो चालक प्रवीण कुमार झा, राकेश कुमार बताते हैं की डीजल की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। टैंपू के रखरखाव का खर्च लगातार बढ़ते जा रहा है यहां यह ऑटो भी लोग कर्ज लेकर खरीदा है जिसका 325 रूपया ब्याज प्रति दिन चुकाना पड़ता है ।दूसरे टेंपो चालक अनिल कुमार बताते हैं की सरकारी नियमों से चलने पर हम लोगों के परिवार का  भरण पोषण संकट में पड़ जाएगा।

कई टेंपो चालक भाड़े पर टेंपो लेकर चलाते है

दिन भर की मेहनत से किसी तरह उनके परिवार का पेट चलता है यहां बताया जाता है कि राजनीतिक दबाव में आकर प्रशासन द्वारा नियमानुसार टेंपो का संचालन करने का फरमान जारी किया गया है।

जिससे गरीब टेंपो चालकों का परिवार भूखे पेट सो जाने के लिए विवश है।इस संबंध में पूछे जाने पर भगवान बुध बस पड़ाव सिंघिया घाट के प्रबंधक पप्पू कुमार सिंह व संचालक चन्द्र शेखर सिंह बताते हैं कि सरकार द्वारा तय किए गए प्रति किलोमीटर के आधार पर किराया लिए जाने का निर्देश जारी किया गया है।

जबकि इस स्टैंड से टेंपो चालक अपने 25000 लोगों के भरण पोषण किसी तरह से करते हैं। और शासन सत्ता में आए राजनीति दल के लोग प्रशासन पर दबाव बना कर टेंपो चालकों को परेशान कर रहे हैं।मेरे यहां से किसी भी व्यक्ति के साथ भी अभद्रव्यवहार भी नहीं की जाती है।

लेकिन रंगदारी मांगने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया। जो झूठा है। वहीं इस आंदोलन को संबोधित करती हुई एक पंचायत समिति सदस्य किरण कुमारी ने कहा कि एक ओर तो सरकार ट्रेन चलाने की कोशिश नहीं कर रही है।जिसके कारण इतने सारे यात्रियों को प्रतिदिन फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं दूसरी ओर टेंपो चालकों से सरकारी दर पर टेंपो चलाने का निर्देश और अधिक दिक्कतों को बढ़ा देगा। छात्र-छात्राओं की मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं होने वाली है। पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन ठप है। ऐसी स्थिति में प्रशासन को ऐसा निर्देश जारी नहीं करना चाहिए ।

जिससे मुश्किलें और बढ़ जाएगी। वहीं मौके उपस्थित समाजसेवी राम बहादुर सिंह ने बताया कि प्रशासन को इन गरीब लोगों की कठिनाइयों को समझते हुए टेंपो चालक अभी सरकारी दर् पर भाड़ा लिए जाने के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट