2021/01/24

समस्तीपुर : होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आज, जिले में बनाए गए 19 परीक्षा केंद्र

SAMASTIPUR : केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) इस बार बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में सिपाही पद के लिए 24 जनवरी को लिखित परीक्षा लेगी। यह परीक्षा जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए आवश्यक तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। परीक्षा मात्र एक पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। इस परीक्षा में 6782 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए दंडाधिकारी व सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

 जिला शिक्षा पदाधिकारी बीरेंद्र नारायण ने बताया कि सिपाही भर्ती की परीक्षा कदाचार मुक्त वातावरण में संचालित करने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। परीक्षा एक पाली में ली जाएगी। परीक्षा में नकल पर रोक लगाने के लिए परीक्षार्थियों को स्मार्ट फोन, इलेक्ट्रॉनिक गजट, घड़ी, ब्लू टूथ आदि ले जाने पर रोक रहेगी। वीक्षक भी परीक्षा केंद्र पर स्मार्ट फोन लेकर नहीं जा सकेंगे।

 परीक्षार्थियों की होगी थर्मल स्क्रीनिग

बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में सिपाही चयन की परीक्षा में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिग के बाद ही प्रवेश कराया जाएगा। परीक्षार्थी एवं वीक्षकों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर परीक्षा केंद्रों पर आने को कहा गया है। मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की होगी तैनाती

होमगार्ड में बहाली परीक्षा में कदाचार, कुव्यवस्था एवं विधि व्यवस्था को ठीक रखने के लिए मजिस्ट्रेट समेत पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। परीक्षा की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष भी बनाया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही हॉल में प्रवेश कराया जाएगा। परीक्षा केंद्र का नाम परीक्षार्थियों की संख्या

संत कबीर कॉलेज 600

श्रीकृष्णा उच्च विद्यालय 576

होली मिशन हाई स्कूल 480

जेपी सेंट्रल स्कूल 480

तिरहुत एकेडमी 384

गोल्फ फिल्ड उच्च माध्यमिक विद्यालय 384

श्री सुंदर उच्च विद्यालय मुक्तापुर 360

बीआरबी कॉलेज 336

विधि महाविद्यालय 336

मोडल इंटर विद्यालय 336

आरएसबी इंटर विद्यालय 336

डीएवी पब्लिक स्कूल हरपुर एलौथ 288

महिला महाविद्यालय 288

आरएनएआर कॉलेज 288

सेंट्रल पब्लिक स्कूल ताजपुर रोड 288

संत कबीर इंटर कॉलेज 288

आदर्श विद्या निकेतन दुधपुरा 288

एमएसकेजी कॉलेज 240

सरयुग महाविद्यालय 206