2021/01/24

समस्तीपुर : सोनू हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, सरपंच समेत 26 नामजद, 80 अज्ञात भी आरोपित

SAMASTIPUR : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बोरिया डीह गांव में आक्रोशित भीड़ की पिटाई से सोनू कुमार राय की हत्या मामले में एक प्राथमिकी दर्ज हुई है। मृतक की मां सुधा देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें 26 को नामजद करते हुए 70 से 80 अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया है।

 इसमें बोरिया पंचायत के सरपंच गणेश प्रसाद सिंह, मनोज महतो, रामनंदन महतो, बलदेव महतो, सुनील कुमार, कैलाश महतो, मुनेश्वर महतो उर्फ लाल बाबा, शंकर महतो और उसकी पत्नी, गंगा प्रसाद महतो, संजीव कुमार, राजकुमार पासवान, नरेश पासवान, लड्डू लाल राय उर्फ गन्हेरी, उषा देवी, सुखदेव राय, बेबी देवी, करीना कुमारी, स्वाति कुमारी, मीना देवी, महेश महतो, बासुदेव राय, चंदू सिंह, कुमोद देवी, राम पुकार राय और रजनीश महतो समेत 80 अज्ञात लोग शामिल है। 

 विभूतिपुर थाना क्षेत्र में विगत दिनों बोरिया गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे सोनू राजा के शव गड़े होने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों द्वारा वहां पहुंचकर शव को खोदकर निकाला गया था। मृतक युवक की पहचान बोरिया डीह महेश कुमार का 14 वर्षीय सोनू राजा के रूप में किया गया था।

 वहीं घटना का उद्भेदन करते हुए थाना परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर डीएसपी साहियार अख्तर ने बताया की शव बरामद होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना में संलिप्त घटना का मास्टरमाइंड सोनू उर्फ डिंगला को  पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था।वहीं गांव के ही मिथिलेश कुमार को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।वहीं मौके वारदात से पुलिस ने उक्त युवक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई। वहीं उपचार के बाद पूछताछ के क्रम में उक्त युवक ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।

पिता ने लापता होने की दर्ज कराई थी प्राथमिकी

सोनू राजा के पिता महेश महतो ने अपने पुत्र सोनू कुमार को लापता हो जाने को लेकर स्थानीय थाने में एक कांड अंकित करवाया था। जिसमें कहा है कि उसका पुत्र विगत 14 जनवरी को संध्या करीब 6 बजे से लापता हो गया था।अपनी मां को यह बोल कर गया कि 1 घंटे में अपने दोस्तों से मिल कर आ जाऊंगा। लेकिन वापस नहीं आया है। 

उस दिन शाम 6 बजे से पहले कुछ लड़कों के साथ उसे खेलते हुए देखा गया था। उन लड़कों में श्याम बाबू कुमार, रामबली साह का पुत्र कृष्णा उर्फ जर्सी, नानी गांव में रहने वाला राहुल कुमार और 2 अन्य का जिक्र किया था। लेकिन सोनू राजा के शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने मिथिलेश कुमार और सोनू उर्फ डिंगला को हत्यारा मानते हुए जमकर धुनाई कर दी थी।

जिसमें सोनू उर्फ डिंगला की मौत हो गई थी।और मिथिलेश कुमार को पुलिस ने घायल अवस्था में इलाज के लिए विभूतिपुर पीएससी में भर्ती कराया था।जिससे कड़ाई से पूछताछ के बाद अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए मुख्य मास्टरमाइंड सोनू उर्फ डिंगला, कृष्णा उर्फ जर्सी, विपिन और एक अन्य हत्या में शामिल का नाम बताया।

 वहीं कृष्णा उर्फ जर्सी से पुलिस ने कराई से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए सोनू उर्फ डिंगला के द्वारा सोनू राजा को बांध तक पहुंचाने में 2 लाख रुपया देने का बात जर्सी ने बताया। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी साहरियार अख्तर ने बताया कि तीन हत्यारे को गिरफ्तार किया गया है।एक फरार चल रहे है। सोनू उर्फ डिंगला के हत्या के मामले में 26 नामजद व 80 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे कार्रवाई की जा रही है।

 वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट