SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बालेश्वर राम नंद किशोर सिंह महाविद्यालय कल्याणपुर के सभागार में प्राचार्य प्रो. सूर्य देव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर समारोह पूर्वक मनाई गई।
समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य सूर्य देव प्रसाद सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे।द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा देश का राष्ट्रीय नारा बन गया।
"तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा" का नारा भी उनका था।जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया। हम भारतवासी उन्हें नेताजी के नाम से संबोधित करते हैं।
मौके पर प्रो.कृष्ण कुमार चौधरी, प्रो.उमेश कुमार राय,प्रो.अमरनाथ चौधरी, प्रो.सुशील प्रसाद चौधरी, प्रो.रंजू कुमारी,कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रंजीत पोद्दार, प्रो.कमोद कुमार सिंह,प्रो.रती रमन झा,प्रो.अंबुज कुमार अंशु, अमरेश कुमार राय,चंदन कुमार, सत्यप्रकाश, कुंदन कुमार,चंद्रवीर, पंकज कुमार,रूपेश कुमार सिंह, बैजनाथ शर्मा,शेख अजीम,राम पदारथ झा,सत्यनारायण झा सहित सभी कालेज कर्मी उपस्थित थे।
वहीं सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल +2 दाहू चौक में निदेशक विजय कुमार चौधरी, सिद्धि विनायक इंटरनेशनल स्कूल कल्याणपुर में निदेशक रमेश कुमार, ॐ गुरुकुल साइंस कोचिंग समारोह बाजितपुर बंबईया में प्राचार्य रवि ओम रोशन,आर्यभट्ट कोचिंग सेंटर भूतेश्वर चौक में प्राचार्य ललित कुमार की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट