2021/01/22

SAHARSA : अपराध नियंत्रण के साथ, शराब व कोडिनयुक्त कफसिरप की तस्करी करने वाले नहीं बक्से जायेंगे - लिपि सिंह

SAHARSA : अपराध नियंत्रण के साथ-साथ शराब व कोडिनयुक्त कफ सिरप की तस्करी करने वालों एवं पीने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। एसपी लिपि सिंह के आदेश पर शहर से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक सादे लिबास में पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई। अधिकारी व जवान ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।

कफ सिरप पर भी है नजर

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक युवा वर्ग में बढ़ रहे कोडिनयुक्त कफ सिरप के सेवन की लगातार मिल रही शिकायत के बाद पुलिस की नजर ऐसे युवकों और तस्करों पर भी है। सादे लिबास में पुलिस चाय-पान दुकानों के समीप घूम रहे हैं। सेवन करते या बिक्री करने पर उसे तत्काल हिरासत में ले लिया जाएगा।

जानकार बताते हैं कि

कोडिनयुक्त कफ सिरप के सेवन के बाद अधिक चीनी मिली हुई चाय पीने युवक चाय दुकानों पर जमावड़ा बनाकर रखते हैं। जिस कारण चाय दुकानों के अलावा अन्य जगह जहां से बिक्री करने की सूचना है वहां पुलिस की नजर है। वहीं गांजा पर भी पुलिस की नजर है। इस बाबत  मुख्यालय डीएसपी बृजनंदन मेहता ने बताया कि शराब की बिक्री पर रोकथाम को लेकर पुलिस पूरी तरह से सजग है। पीने वालों की भी गिरफ्तारी हो रही है। कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में भी कार्रवाई हो रही है। ऐसे लोग किसी कीमत पर बक्से नहीं जायेंगे।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा