SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड के केराई पंचायत में जनता दल यूनाइटेड का चुनाव समीक्षात्मक बैठक मुखिया जमुना प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिस बैठक में पूर्व विधायक रामबालक सिंह ने विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा किया तथा जनता दल यूनाइटेड के संगठन को मजबूत बनाने के लिए तमाम कार्यकर्ताओं से संवाद किया। वहीं अगामी पंचायत चुनाव पर भी चर्चा किया।
साथ ही कहा कि विभूतिपुर में कुछ असामाजिक लोगों के द्वारा समाज के लोगों को झुठे मुकदमे में फंसाया जाना,मारपीट करना काफी निंदनीय है।आगे उन्होंने कहा कि हम जनता के साथ थे। और हरेक दुख की घड़ी में साथ रहेंगे। वहीं जनता दल यूनाइटेड के तमाम कार्यकर्ताओं से अपील किया कि आप सभी एक जुट हो कर रहें। हम आप सभी लोगों के साथ हर वक्त रहेगें। मौके पर सरपंच अरूण कुमार सिंह, मुखिया यमुना प्रसाद सिंह,अमर सिंह सहित पंचायत के जनता दल यूनाइटेड के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट