SAMASTIPUR : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार इंटर कला एवं विज्ञान संकाय की प्रायोगिक परीक्षा 9 जनवरी से प्रारंभ हुई,जो परीक्षा 18 जनवरी तक चलेगी। यह परीक्षा सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है।उक्त बातें विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के बालेश्वर राम नंद किशोर सिंह महाविद्यालय कल्याणपुर के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो.सूर्य देव प्रसाद सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो.कृष्ण कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से कहीं।
वहीं उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर सिर्फ 14 जनवरी को महाविद्यालय को बंद रखा गया है। मौके पर प्रो.अमरनाथ चौधरी, प्रो.उमेश कुमार राय, प्रो.विपिन चंद्र मिश्रा, प्रो.सुशील प्रसाद चौधरी,प्रो.कमोद कुमार सिंह, प्रो.रंजू कुमारी,चंदन कुमार, सत्यप्रकाश,चंद्रवीर,कुंदन कुमार,पंकज कुमार,वैद्यनाथ शर्मा सहित सभी कॉलेज कर्मी एवं परीक्षार्थी मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट