MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में अहियापुर में 4 नकाबपोश अपराधियों ने सेंट्रल बैंक के ब्रांच से 5 लाख रुपए लूट लिए। बुधवार को बैंक खुलते ही 5 अपराधी बाइक से उतरे और हवा में पिस्टल लहराते हुए बैंक के अंदर घुस गए।
बैंक से दूर बाइक लगाई और ग्राहक बनकर अंदर घुसे
अपराधी ग्राहक बनकर ही ब्रांच की बिल्डिंग में घुसे। उन्होंने अपनी बाइक बैंक के पास नहीं लगाई बल्कि बैंक से कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर दी। लोगों को शक ना हो इस कारण से वह एकदम नॉर्मल तरीके से ब्रांच में घुसे। वहां अंदर घुसते ही उन्होंने पिस्टल तान दी।
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद पांचों आसानी से बैंक से निकल कर अपनी बाइक पर सवार होकर चले गए, जिससे किसी को भी घटना का अंदाजा नहीं लगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बैंक से ना तो कोई सायरन बजी और ना ही कोई शोरगुल ही मचा।
बैंक के नीचे मार्केट होने के कारण उस वक्त भी काफी भीड़ थी लेकिन किसी को लूट का अंदाजा नहीं लगा। घटना की सूचना के बाद सिटी SP और DSP वहां पड़ताल कर रहे हैं। CCTV के फुटेज में अपराधियों को पिस्टल हवा में लहराते हुए देखा गया है।