SAMASTIPUR : अपने हक-अधिकार को लेकर पटना के गर्दनीबाग में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को शिक्षक अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। स्थानीय
रोसड़ा शहर के सिनेमा चौक पर आयोजित पुतला दहन के पूर्व प्रतिरोध मार्च में शामिल शिक्षक अभ्यर्थी कबीर मठ रोसड़ा में एकत्रित हुए। सिनेमा चौक पहूंचकर प्रतिरोध मार्च सभा में तब्दील हो गया।
जुलूस का नेतृत्व नवीन कुमार शर्मा एवं प्रतिरोध सभा की अध्यक्षता विवेक कुमार ने किया। जुलूस में नीतीश कुमार मुर्दाबाद, शिक्षक बहाली जल्द करो के नारे लगाए गए। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उप प्रमुख सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की।
शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार साहु ने कहा कि वर्तमान सरकार का अब शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं रह गया, विद्यालय के अन्दर शिक्षकों का आभाव है, बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। टीइटी-एसटीइटी -सीटीइटी पास कर शिक्षक की नौकरी मांगने वाले युवाओं पर नौकरी देने की जगह लाठी चार्ज काफी निंदनीय है।
जुलूस में त्रिभुवन शर्मा, मुकेश कुमार, पवन कुमार दास, बिरदेलाल यादव, जितेंद्र गुप्ता सुमन, चंद्रदेव , वरुण, आदित्य, वाल्मीकि साहू, समीम ,राजीव, सौरभ भारद्वाज, रामकुमार, प्रमोद दास, मोहन जी, चुनचुन शर्मा, लक्ष्मण पासवान, दीपक कुमार, ब्रजेश, अमित आदि सैकड़ों अभ्यर्थी मौजूद थे।
Input-bihar republic