2021/01/22

समस्तीपुर में फिट इंडिया मूवमेंट अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों ने चलाई साइकिल

SAMASTIPUR : खेल मंत्रालय के फिट इंडिया मूवमेंट अभियान के तहत गुरुवार को मंडल मुख्यालय के कर्मियों ने साइकिल रैली निकाली। इसमें कर्मियों ने खुद साइकिल चलाई। इस रैली के प्रथम चरण में पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष कल्पना माहेश्वरी द्वारा महिलाकर्मियों, स्काउट एवं गाइड के कैडेट इत्यादि के साथ रैली निकाली गई। दूसरे चरण में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर से मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस साइकिल रैली का विधिवत उद्घाटन किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से प्रारंभ होने वाली साइकिल रैली माधुरी चौक अटेरन चौक होते हुए डीजल शेड तक गई। फिर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वापस हुई। इस रैली में साइकिल के साथ मंडल के कई अधिकारी भी शामिल हुए। इसमें जितेन्द्र कुमार सिंह, जफर आजम, आर. एन. झा, एएस. राणा, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक मनोज कुमार, वेद प्रकाश, ओम प्रकाश सिंह समेत अधिकारियों सहित अधीनस्थ कर्मचारियों, मंडल क्रीड़ा संघ के खिलाड़ी तथा स्काउट एवं गाइड के कैडेटों ने भी बढ़-चढ़ कर सहभागिता सुनिश्चित कर साइकिल रैली को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।