2021/01/22

समस्तीपुर : कृषि व श्रम कानून में संशोधन के खिलाफ अराजपत्रित कर्मचारियों ने निकाला प्रतिरोध मार्च

SAMASTIPUR : कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनरतले गुरुवार को शहर में एक प्रतिरोध मार्च निकाला। 

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वे सभी सरकार से तीन नए कृषि कानून को वापस लेने की मांग कर रहे थे। मार्च महासंघ कार्यालय से निकलकर मुख्य मार्ग से स्टेडियम गोलंबर चौराहा होते हुए समाहणालय के समक्ष आकर समाप्त हुई। 

यहां प्रदर्शन कर लोगों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार का घेराव करते हुए सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके उपरांत महासंघ परिसर में कौशलेन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में एक सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने किसानों की समस्या पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। जिला मंत्री रामकुमार झा कहा कि तीन नए कृषि कानून के विरोध में पिछले 57 दिनों से किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं। 

किसान आंदोलन के सामने सरकार की हर कोशिश नाकाम साबित हो रही है। कृषि कानून लाकर सरकार ने पूंजीपतियों को खुली छुट दे दी है। यदि किसानों की मांगें पूरी नहीं की गई। तबतक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार से कृषि कानून को वापस लेते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गांरटी देने तथा श्रम कानून में किए गए संसोधन को वापस लेने की मांग की।

 मौके पर लक्ष्मीकांत झा, राम मिलन महतो, विरेन्द्र कुमार सिन्हा, राजीव रंजन, निभा कुमारी, संयुक्ता कुमारी, रंजना कुमारी, दिनेश झा, रविन्द्र कुमार, महेन्द्र पंडित, प्रदीप कुमार, अरविद चौरसिया समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।