SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड के नरहन स्थिति मैथ जंक्शन कोचिंग संस्थान का तृतीय वर्षगांठ दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाई गयी. इसका स्थापना 02 जनवरी 2018 को हुआ था. जो अपना तीन साल पूरा कर चौथे साल में प्रवेश कर गया.वहीं इस कोचिंग संस्थान के संचालक टी. बी.सिंह ने बताया कि यह संस्थान लगातार तीनों साल से नरहन का टॉपर रिजल्ट देते आया है।
इस साल बोर्ड परीक्षा में मैथ में 100 अंक में 100 अंक देने वाला प्रथम एक मात्र संस्थान मैथ जंक्शन ही है। वहीं इस कार्यक्रम के मौके पर अभिषेक कुमार मोती, एच एन सिंह, सत्यनारायण दुबे, कौत्सय राज अंशु, संतोष यादव, सुरेंद्र सिंह, चंदन कुमार, अनीश कुमार, रणवीर कुमार, दिनेश कुमार, आदि शिक्षक मौजूद थे जिन्होंने बच्चों को गणित के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी।
संस्थान के संचालक टीबी सिंह ने बच्चों को नए साल की शुभकामना देते हुए अपने तीन साल के कोचिंग संस्थान के अनुभव को बच्चों के बीच रखे। उन्होंने इस संस्थान को यहां तक पहुंचाने में सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षाविद साथियों और विशेष कर अभिभावकों को आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह संस्थान बच्चों का, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव कार्य करती रहेगी। वर्षगांठ दिवस के शुभ अवसर पर अंग्रेजी के विद्वान शिक्षक एच एन सिंह ने केक काट कर संस्थान के संचालक टीबी सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
एच एन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि टीबी सिंह में जरूर ऐसी काबलियत है जो कि मैथ में आज तक का इतिहास में पहली बार किसी संस्थान में 100 अंक में 100 अंक लाने वाले नरहन का पहला संस्थान बनी है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बैजनाथ शर्मा ने किया. बैजनाथ शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि फिजिक्स को बेहतरीन तरीका से पढ़ने के लिए मैथ सीखना जरूरी है।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट