2021/01/02

SAMASTIPUR : टेस्ट सीरीज में ॐ गुरुकुल साइंस कोचिंग सेंटर के छात्राओं ने मारी बाजी

SAMASTIPUR :  जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत वाजिदपुर बंबईया स्थित ॐ गुरुकुल साइंस कोचिंग सेंटर के छात्रों ने कोरोना महामारी जैसी विषम परिस्थितियों में भी स्वयं को मजबूत बनाकर अव्वल रिजल्ट प्रस्तुत किया। जिसमें दशम् वर्ग के छात्रोंओ ने बेहद रिजल्ट प्रदर्शित किया।सभी वर्गों के छात्रों में कुल 90% छात्रों ने परीक्षा से पास किया। 

वर्ग दशम् में कुल 55 छात्रों में 50 छात्रों ने परीक्षा में उत्तीर्ण हुआ। जिसमें 6 छात्रों ने 400+ ..., 38 छात्रों ने 300+...., 5 छात्रों ने 225+ .. तथा 1 छात्रों ने 125+... अंक से उत्तीर्ण हुए। 5 छात्रों का रिजल्ट असंतोषजनक रहा। 

क्योंकि वो छात्र मात्र एक- दो माह से ही उपरोक्त कोचिंग संस्थान में पढाई कर रहे थे। वहीं कक्षा- नौवीं के छात्र 89.2% अंक लाकर उत्तीर्ण हुए। जिसमें अंकित कुमार 419 अंक से उत्तीर्ण होकर प्रथम स्थान हासिल किया। वही वर्ग 8 में कुल छात्रों में 94.5% छात्र उत्तीर्ण हुए। जिसमें राहुल कुमार 428 अंक से उत्तीर्ण हुए। वहीं वर्ग 7 में कुल छात्रों ने 87.6 % अंक से परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। 

जिसमें आलोक कुमार 400 अंक से उत्तीर्ण हुए। साथ ही वर्ग 6 के कुल छात्रों ने 88.2% अंक लाकर उत्तीर्ण हुए। जिसमें  राहुल कुमार 411 अंक से उत्तीर्ण हुए। वहीं वर्ग दशम् में टॉप 10 वाले छात्र-छात्राओ में कुल टॉप 10 में  छात्रोंओ ने अपनी जगह सुनिश्चित किया। जिसमें तीन छात्र एवं सात छात्राएं शामिल हैं।

 जिसमे अमरजीत कुमार- 440,सुशील कुमार- 435,अंजु कुमारी- 422,सत्यम कुमार - कुमारी- 405,संगम कुमारी-403,प्रिति कुमारी- 402, शिवानी कुमारी-400,नीभा कुमारी -399,आरती कुमारी-390 अंक प्राप्त किया। वहीं सभी छात्र- छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए कोचिंग संस्थान के प्राचार्य एवं निदेशक ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट