DHANWAD : नववर्ष पर प्रेमिका को हैप्पी न्यू ईयर बोलने गए सोलह वर्षीय विशाल कुमार को महंगा पड़ गया। प्रेमिका के भाई ने गड़ांसी से विशाल को काटने ही जा रहा था कि बोर्रागढ ओपी प्रभारी सौरभ चौबे ने उसे बचा लिया। इसके बाद बोर्रागढ़ पुलिस ने घायल प्रेमी को झरिया के एक नर्सिंग होम में भेज दिया। बताया जाता है कि बोर्रागढ़ क्षेत्र आठ नंबर नगु सेंटर निवासी विशाल नए साल में अपनी प्रेमिका से मिलकर हैपी न्यू इयर बोलने पाथरबंगला गया था।
वह अपनी प्रेमिका से मिलकर बात ही कर रहा था कि उसके परिजनों ने उसे पकड़ कर लात-घूंसे से पिटाई करने लगे। किसी ने मोबाइल पर इसकी सूचना बोर्रागढ पुलिस को दे दी। इधर, प्रेमिका का भाई उग्र हो गया और उस पर गड़ांसी से प्रहार करना चाहा। इसी के दौरान बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी पहुंच गए। विशाल की आंख में गंभीर चोट के कारण डॉ नरेश प्रसाद ने धनबाद रेफर कर दिया। ओपी प्रभारी का कहना है कि घायल के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।