SAMASTIPUR : DM की अध्यक्षता में 'हर खेत तक सिंचाई का पानी' कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन से संबंधित बैठक की गई। इस बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल समस्तीपुर ,सभी कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग, कार्यपालक अभियंता लघु जल संसाधन विभाग, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, DAO एवं डीआईओ एनआईसी ने भाग लिया।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नांकित निर्देश दिए गए:
1. प्रखंड स्तरीय टीम के तकनीकी क्षेत्र सर्वेक्षण दल के नाम से टीम बनाने का निदेश दिया गया।
2. ट्रेनिंग की व्यवस्था करवाने को कहा गया जिसमें जल संसाधन के नोडल, जिला कृषि पदाधिकारी एवं डीआईओ एनआईसी मिलकर नवोदय विद्यालय में 4 और 5 जनवरी को करवाएंगे।
3. सिंचित और असिंचित मार्क करने का निर्देश दिया गया।
4.ट्रेनिंग प्रस्तुतिकरण (पीपीटी) के माध्यम से करने का निर्देश दिया गया।
5. सर्वे कराने के बाद सर्वे का डाटा उपलब्ध कराने को कहा गया।
6. जिला कृषि पदाधिकारी को एक व्हाट्सएप ग्रुप *हर खेत को पानी* के नाम से बनाने का निर्देश दिया गया।